Site icon

बंगाल चुनाव: राहुल गांधी के भाषण से बीजेपी ने टीएमसी को घेरा, वीडियो साझा कर कहा- “थैंक यू राहुल जी”

IMG 20251214 WA0007

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। पिछले चुनाव में शून्य पर सिमटने वाली कांग्रेस इस बार अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है, लेकिन इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक वीडियो को हथियार बनाकर सत्तारूढ़ टीएमसी पर तीखा हमला बोला है।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

बीजेपी ने राहुल के बहाने टीएमसी पर साधा निशाना

​29 अप्रैल को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के भाषण का एक हिस्सा साझा किया है। वीडियो के साथ बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “एक बार फिर, राहुल जी, आपका धन्यवाद!” बीजेपी ने राहुल गांधी के उस बयान को आधार बनाया है जिसमें उन्होंने बंगाल से पलायन और नौकरियों में धांधली का जिक्र किया था। बीजेपी का कहना है कि अब राहुल गांधी भी स्वीकार कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार और ‘सिंडिकेट राज’ के कारण 6,688 कंपनियां बंगाल छोड़कर चली गईं।https://x.com/i/status/2048283273441468623

राहुल गांधी के भाषण के मुख्य बिंदु जिन्हें बीजेपी ने भुनाया:

सियासी समीकरण और चुनौती

​इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) का हिस्सा होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं। बीजेपी ने इस आपसी खींचतान का फायदा उठाते हुए भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और घुसपैठ जैसे मुद्दों को धार दी है।

​गौरतलब है कि बंगाल की 294 सीटों में से अब केवल 142 सीटों पर वोटिंग शेष है। बीजेपी ने इस बार अधीर रंजन चौधरी और मौसम नूर जैसे दिग्गज चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का लक्ष्य रखा है।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version