नई दिल्ली/जमशेदपुर: अगर आपके पास पैन (PAN) कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत सरकार 1 अप्रैल 2026 से देश के वित्तीय ढांचे में बड़े बदलाव करने जा रही है। इन नए नियमों का सीधा असर आपकी खरीदारी, बैंकिंग और निवेश पर पड़ेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी पर लगाम लगाना और हर बड़े लेन-देन को पारदर्शी बनाना है।
आइए जानते हैं वे 7 बड़े बदलाव जो आपकी जेब पर असर डालेंगे:
1. प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदारी अब बिना PAN नामुमकिन
- प्रॉपर्टी: अब 20 लाख रुपये या उससे अधिक की संपत्ति के लेन-देन (खरीद-बिक्री) के लिए पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।
- वाहन: 5 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन दिखाना जरूरी होगा। चौंकाने वाली बात यह है कि अब इस दायरे में महंगी बाइक और स्कूटर भी शामिल कर दिए गए हैं।
2. शादी और होटल के खर्चों पर ‘तीसरी नजर’
शादियों या बड़े आयोजनों में होने वाले भारी खर्च अब सरकार की नजर से छिपे नहीं रहेंगे। यदि होटल, मैरिज हॉल या किसी इवेंट का बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा है, तो भुगतान के समय पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
3. कैश ट्रांजैक्शन और इंश्योरेंस के कड़े नियम
- नकद लेन-देन: एक साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा की नकद जमा या निकासी पर पैन देना अनिवार्य कर दिया गया है। पुराने 50,000 रुपये वाले नियम में भी अब बदलाव की तैयारी है।
- इंश्योरेंस: अब हर तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी (चाहे प्रीमियम कम हो या ज्यादा) लेने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा।
4. गलत जानकारी पर सीधा जुर्माना
नियमों को लेकर सरकार बेहद सख्त है। अगर किसी ने जानबूझकर या गलती से गलत पैन नंबर दिया, तो उस पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
5. आधार से PAN बनवाना हुआ आसान
प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अब 1 अप्रैल 2026 से केवल आधार कार्ड के जरिए ही पैन बनवाया जा सकेगा। हालांकि, सुविधा बढ़ने के साथ-साथ ट्रैकिंग और जांच के नियम पहले से कहीं ज्यादा कड़े कर दिए गए हैं।
क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?
इन नए नियमों के लागू होने के बाद सरकार हर बड़े खर्च और ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ब्लैक मनी पर रोक लगेगी, लेकिन आम जनता को अब अपने हर बड़े वित्तीय फैसले से पहले पैन कार्ड अपडेट रखना अनिवार्य होगा।
तीसरी धारा न्यूज़ की सलाह: 1 अप्रैल से पहले अपने पैन कार्ड की जानकारियों को आधार से लिंक और अपडेट जरूर कर लें, ताकि किसी भी कानूनी कार्रवाई या जुर्माने से बचा जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
