Site icon

लूट के कैमरा के साथ बागबेड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, अवैध स्क्रैप टाल चलाने की भी मिल रही जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने लूट के डीएसएलआर कैमरा के साथ आदित्यपुर के माझीटोला दिंदली बस्ती स्थित दास पाड़ा के रहनेवाले मनसा यादव को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बीते 29 जनवरी को बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के हत्थे चढ़ा मनसा यादव मामले का अप्राथमिक अभियुक्त है. वह पहले आदित्यपुर के ही राम मड़ैया बस्ती के रोड नंबर-13 में रहता था। लूट कांड की जांच में जुटी पुलिस को घटना में उसकी संलिप्तता उजागर हुई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसा यादव का एक अवैध स्क्रैप टाल भी है और इस स्क्रैप टाल में चोरी की गाड़ियों की कटिंग की जाती है। बताया गया है यह अवैध स्क्रैप टाल आरआईटी (RIT) थाना अंतर्गत एनआईटी (NIT) कॉलेज बाउंड्री के पीछे है, जहां दिन रात चोरी की गाड़ियों की कटिंग की जाती है। इस बात से यह तो साबित होता है कि मनसा यादव आपराधिक गतिविधियों में लंबे समय से शामिल है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version