Site icon

छोटा गोविंदपुर के सिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा भोलेनाथ का स्थापना दिवस

IMG 20260801 WA0050

तीसरी धारा न्यूज

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर (शेष नगर) स्थित श्री श्री 108 मनोकामना सिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति एवं ‘शिब परिवार’ द्वारा विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में विख्यात भजन गायक जसविंदर सिंह जस्सी और उनके साथियों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन संध्या की शुरुआत विघ्नहर्ता की गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पूरा मंदिर प्रांगण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आयोजित कार्यक्रमों की झलकियां

विशेष आभार एवं आमंत्रण

मंदिर समिति एवं शिब परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सपरिवार उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

निवेदक (शिब परिवार व समस्त समिति):

​बेदा नंद सिंह, मोहन चंदर झा, सुबोध सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राधेश्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिनमणि सिंह, संदीप सिंह, रविंदर सिंह, निकेश सिंह, राकेश सिंह, राजीव सिंह, भोला सिंह, एस. पी. सिंह, शिब शंकर शर्मा, माधव रसदी, शितांशु झा एवं समस्त भक्तगण।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version