Site icon

विहिप रांची कार्यालय स्थित मंदिर से अयोध्या रामलला पूजित अक्षत कलश लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर
समिति का जमशेदपुर आगमन

IMG 20231202 WA0016

जमशेदपुर : अयोध्या रामलला पूजित अक्षत रांची महानगर से आज शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर समिति द्वारा जमशेदपुर लाया जा रहा है। रांची स्थित विहिप कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद झारखंड प्राँत के सभी जिलों के लिए अक्षत कलश स्थानीय जिला समिति को सौंप दिया गया। विहिप जमशेदपुर महानगर के साथ साथ घाटशिला, सरायकेला, चाईबासा के लिए भी अक्षत कलश लाया जा रहा है। दिनांक 3 दिसंबर रविवार के दिन बिष्टुपुर स्थित राममंदिर में संध्या 4 बजे पूजा अर्चना के बाद जमशेदपुर के सभी 13 प्रखंडो में यह कलश वितरित किया जायेगा। (जारी…)

शहर के प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश को पूजा जायेगा तत्पश्चात वितरण के लिए शहर में बनाई गई टोली के जरिये इसे घर घर जाकर सदस्यगण अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन आने का आमंत्रण देंगे। विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग सह संगठन मंत्री मिथलेश महतो, जमशेदपुर महानगर से जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास अक्षत कलश लेकर जमशेदपुर आ रहे है।

Exit mobile version