Site icon

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा की ओर से चैतन्य झांकी का मनोहर प्रस्तुति की गई

IMG 20241011 WA0000
IMG 20241011 WA0001

जमशेदपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा की ओर से बहुत ही सुंदर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप एवम मा लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश कार्तिक के बहुत ही मनोहर झांकी की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य समाजसेवी, उद्यमियों के साथ बड़ी संख्या में मां के भक्तजन उपस्थित हो चैतन्य झांकी का दर्शन लाभ लिए।

इस मौके पर पूर्व डीआईजी और समाजसेवी राजीव रंजन सिंह जी, प्रभाकर सिंह जी, दीपू सिंह जी, गोपाल जैसवाल जी ,मुन्ना सिंह जी, निर्मल चंद्रा जी, अशोक मोदीजी, संतोष अग्रवाल जी ने मां दुर्गा की चैतन्य झांकी की आरती की। उन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा किए जा रहे हैं इस अनोखे आयोजन की बहुत ही प्रशंसा की और अपनी शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें अंगवस्त्र, तिलक लगा कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की प्रभारी संजू बहन ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता दुर्गा और शिव शक्तियों के विभिन्न स्वरूप, अष्ठ शक्तियों और गुणों की आध्यात्मिक रहस्य को समझाया। उन्होंने कहा कि जिस नारी को शक्ति स्वरूप में हम भारतवासी कितना निष्ठा से आराधना पूजन करते है, वही नारी के प्रति आज देश में कितने वयभिचार और उत्पीड़न के मामले भी सुनने मिलते है, अगर एक देवी की दृष्टिकोण समस्त नारीयो के प्रति हो तो हम फिर से भारत वर्ष को स्वर्णिम काल में ले जा सकते है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मां दुर्गा महिषासुर संग्राम वध का नाटकीय प्रस्तुति बच्चो द्वारा दी गई। पूरे कार्यक्रम की सफलता में ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़े गोपाल भाई, रंजित भाई, दिनेश भाई, शैलेंद्र भाई, बल्केश्वर भाई, गंगा बहन, अलका बहन, प्रीति बहन, पुष्पा बहन, शोमा बहन के साथ पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version