तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर / 23 नवंबर, 2026
CWA हॉल में आयोजित हुआ ‘उत्कर्ष – 2026’, विभिन्न प्रतियोगिताओं में 250 बच्चों की भागीदारी
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित CWA हॉल में कैबुल मुखी समाज की ओर से भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘उत्कर्ष – 2026’ का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मॉडल निर्माण और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न स्कूलों के 250 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों ने की समाज के प्रयासों की सराहना, शिक्षा व प्रतिभा विकास पर दिया जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर मुखी, विशिष्ट अतिथि के रूप में केबल कंपनी के महाप्रबंधक आर. बी. सिंह तथा सम्मानित अतिथि के रूप में मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार व बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कैबुल मुखी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि आर. बी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है तथा उनमें वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता का विकास होता है।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम, ये रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सचिव गुरुचरण मुखी ने स्वागत भाषण दिया, संचालन संजना मुखी व प्रीशी मुखी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निखिल महानंद ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, डेविड मुखी, निखिल महानंद, सुजल मुखी, मिहिर मुखी, देवेश मुखी, डब्लू, आर्यन मुखी, शाहिल मुखी, प्रभात मुखी, गुरुबचन मुखी, गोपाल मुखी और शिवनाथ मुखी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। प्रतियोगिताओं के परिणामों में चित्रांकन के सब जूनियर ग्रुप में देबजोत सिंह प्रथम, आयुषी थापा द्वितीय व मीणाल गुप्ता तृतीय, जूनियर ग्रुप में खुशी प्रथम, वैभवी द्वितीय व आदशी मुखी तृतीय तथा सीनियर ग्रुप में रौनक कुमार प्रथम, विवेक कुमार पांडे द्वितीय व कृष्णा कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका मुखी प्रथम, नीरज कुमार मुखी द्वितीय व मोहम्मद अरहम दाऊद तृतीय, मॉडल निर्माण में जॉयदीप पॉल प्रथम, सारिका सोना द्वितीय व नीरज कुमार मुखी तृतीय तथा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय व यशवनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
📌 तीसरी धारा न्यूज
प्रतिभा, सामाजिक सरोकार और झारखंड का नंबर वन न्यूज चैनल तीसरी धारा न्यूज
