Site icon

जमशेदपुर/आदित्यपुर: OXY Hotels का स्पष्टीकरण आया सामने, कहा- “वायरल रेड वाली प्रॉपर्टी से हमारा संबंध साल 2025 में ही हो चुका है समाप्त”

IMG e61b7751 218c 4253 b39b 2d2362f67263

तीसरी धारा न्यूज / आदित्यपुर

​सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच OXY Hotels प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक बयान

​सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस की रेड और छापेमारी की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाद अब इस मामले में OXY Hotels प्रबंधन की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है। प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि जिस होटल को लेकर यह चर्चा चल रही है, उससे उनका कानूनी और व्यावसायिक संबंध साल 2025 में ही पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में इस होटल के संचालन से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

​वर्तमान संचालकों से चल रहा है विवाद, धोखाधड़ी और एग्रीमेंट का लगाया आरोप

​OXY Hotels प्रबंधन ने अपनी सफाई में यह भी खुलासा किया है कि होटल के मौजूदा संचालकों के साथ उनका पहले से ही विवाद चल रहा है। प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि उनके कुछ परिचित लोगों ने आपसी विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए धोखे से और गलत तरीके से प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट अपने नाम करवा लिया है, जिसको लेकर कानूनी स्तर पर भी मामले पर प्रक्रिया चल रही है।

​मीडिया से अनुरोध- गलत खबरों से OXY Hotels का नाम न जोड़ा जाए

​प्रबंधन ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पेज चलाने वाले लोगों से विशेष अनुरोध किया है कि वे बिना पूरी सच्चाई जाने इस खबर में OXY Hotels का नाम न घसीटें। प्रबंधन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि होटल के वर्तमान संचालन और वहां चल रही गतिविधियों की पूरी जिम्मेदारी केवल और केवल वहां के मौजूदा संचालकों की है, न कि OXY Hotels की। इस स्पष्टीकरण के सामने आने के बाद आदित्यपुर इलाके में चल रही चर्चाओं को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

बड़ी खबर, आधिकारिक स्पष्टीकरण और सत्यता से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

Exit mobile version