Site icon

जमशेदपुर: परसुडीह में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह, JMM के पूर्व पंचायत सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 101 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गौरी भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परसुडीह मंडल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व पंचायत सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 101 नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

​खासमहल-गोविंदपुर सड़क निर्माण को लेकर पदयात्रा और आंदोलन की चेतावनी: अभय सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस समस्या से त्रस्त है और इसके समाधान के लिए भाजपा खासमहल चौक से गोविंदपुर तक पदयात्रा निकालकर जोरदार आंदोलन करेगी।

​बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान: दुलाल भुइयां

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को पूरी मजबूती के साथ तैयार करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की अपील की।

​इस दौरान नवनियुक्त सभी 101 कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र व पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा मिस्ड कॉल के जरिए ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विजय विश्वकर्मा ने किया।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

राजनीतिक हलचल, जनसमस्याओं और जनसरोकार से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

Exit mobile version