Site icon

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित चल रही डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सेवा आखिरकार पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के मजबूत प्रयासों रंग लाने के बाद मांग पत्र सौंपने के महज 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई है। कचरा संग्रह वाहन का परिचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।

​सीएनजी भरवाकर हिलटॉप स्कूल के पास से की गई शुरुआत

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह शीतगोडा स्थित सूर्य मंदिर के समीप डिपो से कचरा संग्रह वाहन को मंगवाकर उसमें सीएनजी गैस भरवाई गई। इसके बाद बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित हिलटॉप स्कूल के समीप से औपचारिक रूप से डोर-टू-डोर कचरा उठाव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन अभियान के तहत रोड नंबर-1 और रोड नंबर-2 में सुचारू रूप से कचरा उठाव का कार्य पूरा किया गया, जबकि शनिवार को रोड नंबर-3 और रोड नंबर-4 में कचरा संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

​बीडीओ को मांग पत्र सौंपने के बाद त्वरित हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कचरा उठाव ठप होने के कारण इलाके में गंदगी और समस्याओं का अंबार लग गया था। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को एक मांग पत्र सौंपा था और जल्द से जल्द नियमित सेवा बहाल करने की जोरदार मांग की थी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस त्वरित पहल से आखिरकार समस्या का समाधान निकल आया।

​जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना, लोगों ने जताया आभार

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा एवं बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र में कचरा संग्रह वाहनों का नियमित परिचालन सुनिश्चित करना हम सबकी प्राथमिकता है। इस सराहनीय पहल पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा बहाल कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पंचायत समिति सदस्यों के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया। इस दौरान सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, अनिल सिंह, सुनील सिन्हा, समाजसेवी सोनू पंडित, सीनू राव एवं नीता श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

जनसमस्याओं के समाधान और सरोकार की हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

Exit mobile version