तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:
जमशेदपुर के टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति की ओर से शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2026 को धूमधाम के साथ पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके पश्चात विधिवत रूप से शस्त्रों का पूजन संपन्न हुआ। इस पूरे भव्य आयोजन का मंच संचालन महानगर मातृशक्ति प्रमुख एम. भवानी जी द्वारा किया गया।
घरों में शस्त्र होने और उनके पूजन का है विशेष महत्व: एम. पद्मजा साईं
कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए प्रांत धर्म प्रसार टोली की सदस्य एम. पद्मजा साईं जी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है और सभी घरों में शस्त्र होने के साथ-साथ उनका पूजन भी किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गावाहिनी के सभी विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उपस्थित सभी माताओं और बहनों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह जी एवं प्रांत सत्संग प्रमुख कुंती भारती जी (कुंती भर्ती) के द्वारा भी उपस्थित जनों को प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किए गए।
ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रांत धर्म प्रसार टोली की सदस्य एम. साई पद्मजा जी, प्रांत सत्संग प्रमुख कुंती भारती जी, प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह जी, और महानगर मातृशक्ति प्रमुख एम. भवानी जी सहित भारी संख्या में माताएं एवं बहनें उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।
इसके अलावा कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा को सुचारू रूप से चलाने में विभाग बजरंग दल सह संयोजक मुन्ना दूबे जी, महानगर बलोपासना प्रमुख प्रतीक रॉय, महानगर सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, टेल्को प्रखंड संयोजक गजेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक प्रोबिर दास, विश्वनाथ कुमार, जगन्नाथ राव, भीम पांडेय, अर्जुन पांडेय, अभिजीत पॉल, शिवा ठाकुर और विवेक कुमार की सराहनीय उपस्थिति एवं सक्रिय भूमिका रही।
📌 तीसरी धारा न्यूज
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की हर खास खबर के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!
