Site icon

साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना जेल चौक के पास गुरुवार को जिला प्रशासन और जुस्को (TSUISL) की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया। कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने मौके पर एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

​40 वर्षों से चला रहे हैं दुकानें, खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट

दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से इसी स्थान पर अपनी दुकानें लगाकर परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक की जा रही इस कार्रवाई से दर्जनों परिवारों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

​पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

दुकानदारों ने मांग की है कि प्रशासन को कार्रवाई करने से पहले उन्हें उचित समय देना चाहिए और उनके रोजगार को ध्यान में रखते हुए किसी वैकल्पिक स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे अपने वर्षों पुराने कारोबार को बचाने के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

Exit mobile version