तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के दुखद निधन के चलते हिंद एकता सामाजिक संस्था ने अपना पूर्व निर्धारित रक्तदान शिविर स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर आगामी 9 अक्टूबर को महान उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाना था।
शोक की घड़ी में संस्था ने लिया फैसला
हिंद एकता संस्था ने सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला लिया है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के लिए यह एक अत्यंत दुखद क्षण है, जिसे देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
जल्द जारी होगी नई तिथि: सिमरन भाटिया
संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रतन टाटा जी की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस सामाजिक व मानवीय कार्य (रक्तदान शिविर) की नई तिथि की घोषणा संस्था द्वारा बहुत जल्द की जाएगी। उन्होंने समर्थकों व रक्तदाताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
📌 तीसरी धारा न्यूज
दुख की इस घड़ी में सोरेन परिवार के प्रति संवेदनाएं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!
