Site icon

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

झारखंड आंदोलन के पुरोधा ‘दिशोम गुरु’ स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक बसंत सोरेन की पूजनीय माता जी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

​‘झारखंड आंदोलन की मूक योद्धा और जन-जन की मां थीं रूपी सोरेन जी’

शोक संदेश व्यक्त करते हुए सिमरन भाटिया ने कहा कि माता रूपी सोरेन जी केवल एक परिवार की संरक्षक नहीं थीं, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन की एक मूक योद्धा और जन-जन के लिए मां समान थीं। उन्होंने याद दिलाया कि पृथक झारखंड राज्य निर्माण के बेहद कठिन और लंबे संघर्ष के दौर में उन्होंने दिशोम गुरु जी के साथ कदम से कदम मिलाकर अप्रत्यक्ष रूप से ऐतिहासिक योगदान दिया था।

​सादगी और संघर्षशील जीवन सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत

झामुमो नेता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार एवं समस्त झारखंडवासियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने का धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन जी का असीम वात्सल्य, सादगी और संघर्ष से भरा जीवन सदैव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

दुख की इस घड़ी में सोरेन परिवार के प्रति संवेदनाएं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!

Exit mobile version