Site icon

जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों के बीच बांटी राशन व आवश्यक सामग्री

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जोड़ी राइडर और JH 05 ग्रुप की पूरी टीम ने रविवार (4 अक्टूबर) को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य का आयोजन किया।

​एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी की पहल पर हुई शुरुआत

इस सेवा कार्य की प्रेरणा ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी के विचार से मिली। बीते सप्ताह दोनों ने इस वृद्धाश्रम का दौरा किया था, जिसके बाद बुजुर्गों की सहायता के लिए यह योजना बनाई गई। पूरी टीम के आपसी सहयोग और सक्रिय योगदान से इस सेवा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

​बाइक राइड कर पहुंचे सदस्य, जाना बुजुर्गों का हाल-चाल

वृद्धाश्रम में वर्तमान में लगभग 35 बुजुर्ग निवास करते हैं। टीम के सदस्यों ने एक साथ बाइक राइड करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

​राशन व रोजमर्रा की सामग्रियों का किया गया वितरण

इस अवसर पर टीम की ओर से सभी 35 बुजुर्गों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। युवाओं को अपने बीच पाकर और उनकी इस सेवा भावना से बुजुर्ग काफी खुश नजर आए। टीम के सदस्यों ने भी इस नेक कार्य से आत्मिक संतुष्टि व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

Exit mobile version