Site icon

खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3500 लोगों ने किए हस्ताक्षर

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की मांग को लेकर रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक, त्रिवेणी टॉवर चौक और मकदमपुर रेलवे फाटक चौक पर आयोजित हुआ। इस दौरान लगभग 3,500 स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।

​जनता के पैसे का सदुपयोग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण जरूरी: राम सिंह मुंडा

भाजपा प्रदेश नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि लगभग 18 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

​काम पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन: सुमित कुमार शर्मा

परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में मिले व्यापक जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुसार पूरा नहीं हो जाता, तब तक भाजपा परसुडीह मंडल का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन जारी रहेगा।

​प्रमुख जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य रूद्र मुंडा, विजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, विनोद सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, गिरिजा रंजन, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, बीना शर्मा, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, प्रकाश सांडील, विवेक मुंडा, दीपक बरनवाल, विश्वजीत चक्रवर्ती, जयंतो दास, राजेश कुमार शर्मा, केदार मंडल, राजेश कुमार सिंह, वीर बहादुर कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, शुभाशीष जी, रवि शर्मा, लाला कंजे सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

Exit mobile version