Site icon

ICC World Cup 2027 Schedule Announced: 2 अक्टूबर से अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान

file 00000000587c8211b6a6414ccfc8db0c

तीसरी धारा न्यूज/स्पोर्ट्स डेस्क: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेज़बानी में खेले जाने वाले पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के पूरे शेड्यूल का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है। प्रतियोगिता शुरू होने में अभी समय बाकी है, लेकिन क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

​आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस महाकुंभ का आगाज़ 2 अक्टूबर से होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

​टूर्नामेंट और इसके नए फॉर्मेट से जुड़ी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं—

​नया और अनोखा फॉर्मेट:

2023 के राउंड-रॉबिन फॉर्मेट से अलग, इस बार आईसीसी ने नया प्रारूप चुना है। सबसे पहले नामीबिया के विंडहोक में 3 टीमों के बीच सुपर सीरीज़ (क्वालीफाइंग राउंड) खेली जाएगी, जहाँ से विजेता टीम मुख्य चरण के 12 टीमों के ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी।

​इसके बाद मुख्य चरण में दोनों ग्रुपों से 3-3 शीर्ष टीमें और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों ग्रुपों की सबसे बेहतर एक टीम मिलकर सुपर-7 चरण में प्रवेश करेंगी। सुपर-7 की शीर्ष-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीमें 21 नवंबर को खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी।

​तीसरी धारा न्यूज

विश्व कप 2027 का बिगुल बजा, क्रिकेट के सबसे बड़े रोमांच के लिए हो जाइए तैयार!

Exit mobile version