तीसरी धारा न्यूज | 21 सितंबर 2026 | जमशेदपुर
गुरुद्वारा साहिब में अरदास के साथ नई जिम्मेदारी
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में रंगरेटा महासभा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले श्री गुरु महाराज के चरणों में शुकराने की अरदास की गई। इसके पश्चात महासभा की नई कमेटी की घोषणा करते हुए दलजीत सिंह को ‘रंगरेटा महासभा नौजवान सभा झारखंड’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शॉल ओढ़ाकर किया गया भव्य स्वागत
रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने संगत और गुरु महाराज की हाजिरी में दलजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। दलजीत सिंह के समर्पण की सराहना करते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2009 से निरंतर गुरु घर की सेवा में समर्पित हैं। वे एक पूर्ण रूप से गुरसिख परिवार से आते हैं और स्वयं भी अमृतधारी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित गुरसिखों को समाज सेवा के लिए आगे लाना अत्यंत आवश्यक है।
सामाजिक और धार्मिक कार्यों का होगा विस्तार
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि रंगरेटा महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में संगठन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में समाज के अन्य सजग व सेवाभावी लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने हाल ही में आयोजित ‘चेतना मार्च’ के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जमशेदपुर की संगत का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
स्त्री सभा और नौजवान सभा की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा की स्त्री सभा और नौजवान सभा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्त्री सभा की प्रधान चरणजीत कौर, सतनाम कौर, किरणदीप कौर, रिंकी कौर, सतबीर कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, निर्मल कौर, सुनीता कौर, संदीप कौर, रानी कौर मौजूद थीं। इनके अलावा जसबीर सिंह पदरी, सुखदेव सिंह मंली, गुरदीप सिंह काके, रणजीत सिंह फौजी, साहब सिंह साबू, नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, रोशन सिंह, अवतार सिंह, विशाल सिंह, बलबीर सिंह बबलू, जसबीर सिंह (छीरा), कुंदन सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी और हरभजन सिंह पजी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
तीसरी धारा न्यूज
निष्पक्ष खबर, हर कदम आपके साथ
