Site icon

करनडीह में पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का भव्य उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने काटा फीता

तीसरी धारा न्यूज | 18 सितंबर 2026 | जमशेदपुर

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के समक्ष खुला नया बुक स्टोर

जमशेदपुर के करनडीह स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के समक्ष ‘पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर’ का शुभ उद्घाटन हुआ। मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर फीता काटा और स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया।

हक और अधिकारों से जुड़ी पुस्तकें सस्ते मूल्य पर उपलब्ध

उद्घाटन के अवसर पर गुरुचरण मुखी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में बहुजनों के हक, अधिकार और समुचित विकास से संबंधित किताबों का यह अनूठा संग्रह है। यहाँ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के शोषित, पिछड़े व वंचित वर्गों के लिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान और अन्य महापुरुषों की पुस्तकें उचित व सस्ते मूल्य पर उपलब्ध होंगी।

संविधान और महापुरुषों के विचारों से समाज को मिलेगी दिशा

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान और महापुरुषों की जीवनी का अध्ययन करने से लोगों को अपने मौलिक अधिकारों और नियमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। यह ज्ञान समाज के युवाओं और प्रबुद्ध लोगों को एक सही और सकारात्मक दिशा देने में बेहद मददगार साबित होगा।

स्टोर संस्थापक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान स्टोर के संस्थापक बी एस पूर्ति के साथ राजू कारूवा, सुशांत बिरूवा, कमला बिरूवा, मार्कंडेय बानरा, आदिब बानरा, पोंडा मुंदया, जयपाल मुर्मू, सूरज कुमार मार्डी, नारायण पूर्ति, पूजा पूर्ति, शांति गागराई, सुखमती गागराई, कुंजबन कोड़ा, सुखलाल लामाई, सरोज दोराय और साहिले बालमुचू सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तीसरी धारा न्यूजविकास की राह, समाज की चाह

Exit mobile version