Site icon

मानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीट

तीसरी धारा न्यूज | 18 सितंबर 2026 | जमशेदपुर

बंगाल स्वीट्स के पास से युवक को जबरन ले गए आरोपी

मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग फेज-2 में गुरुवार शाम दबंगों ने एक युवक अमीर हमजा को जबरन उठाकर ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के समय पीड़ित बंगाल स्वीट्स के पास मौजूद था, तभी आरोपी उसे गौशिया मैदान (ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-5) और फेज-1 की ओर ले गए और उसके साथ गंभीर मारपीट की।

बचाने आई मां और दोस्त पर भी हुआ हमला

पीड़ित की मां शबाना खातून के अनुसार, बेटे को जबरन ले जाते देख वे और अमीर हमजा का एक दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपियों ने मां के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि बीच-बचाव करने आए दोस्त के सिर पर गंभीर चोट मार दी। घायल दोस्त को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पीड़ित मां शबाना खातून ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वकार पठान, जीशान, अमन, अयान और अरमान को आरोपी बनाया है। उनका आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उनके बेटे को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस जांच और पुरानी रंजिश का कोण

घटना के बाद मानगो थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तीसरी धारा न्यूजअपराध पर नजर, सच की खबर

Exit mobile version