Site icon

रैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोप

तीसरी धारा न्यूज, नीमडीह (सरायकेला खरसावां), 05 सितंबर: रघुनाथपुर स्थित ‘रैनबो इंग्लिश स्कूल’ के छात्रावास से शनिवार तड़के करीब 4 बजे 5 वर्षीय बच्चा मौका पाकर भाग निकला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब बच्चे को अकेला भटकते देखा, तो उसे सुरक्षित रघुनाथपुर की एक चाय दुकान पर बैठाया।n725799791178860121604340ba97df9b2be081b633827ba0687c5586c8fddf7cfc835fe1bd561606ea135c

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित थाने पहुंचाया

​मामले की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना के एएसआई टुना प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मासूम को थाने ले आए। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अर्णव गोप, पिता का नाम कुणाल गोप और निवास स्थान बलरामपुर मस्जिद रोड बताया। पुलिस ने तुरंत परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी।

हॉस्टल जाने के नाम पर रो पड़ा मासूम

​जब स्कूल का शिक्षक बच्चे को लेने पहुंचा, तो वह बुरी तरह रोने लगा और हॉस्टल जाने से साफ मना कर दिया। बच्चे ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में शिक्षक और कुछ बड़े छात्र उसके साथ मारपीट करते हैं, इसी डर से वह भाग निकला था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर उठे सवाल

​घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा और देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी यहां से तीन बच्चे भाग चुके थे। ग्रामीणों ने हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

तीसरी धारा न्यूज – निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद

Exit mobile version