Site icon

जमशेदपुर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत महज अफवाह, जिला प्रशासन ने पैनिक बाइंग न करने की अपील की

जमशेदपुर: पिछले दो दिनों से शहर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ और तेल खत्म होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त श्री राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है।IMG 20260514 WA0026

​पैनिक बाइंग से बिगड़े हालात

​बैठक में यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में ‘पैनिक बाइंग’ (अफरातफरी में खरीदारी) की स्थिति देखी गई। शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना बिक्री दर्ज की गई, जिससे अनावश्यक दबाव की स्थिति पैदा हुई।

​प्रशासन की मुख्य हिदायतें और अपील:

​तेल कंपनियों ने दी सप्लाई की गारंटी

​बैठक में उपस्थित इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम और जियो के एरिया मैनेजर्स ने पुष्टि की है कि डिपो से सप्लाई निरंतर जारी है। तेल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे सप्लाई चेन की लगातार निगरानी करें ताकि किसी भी क्षेत्र में कृत्रिम कमी (Artificial Shortage) न होने पाए।

​प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बरतें और स्थिति को सामान्य बनाने में सहयोग करें। सभी पेट्रोल पंपों को अपने परिसर में ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से ग्राहकों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version