Site icon

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: उत्पाद सिपाही परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 अप्रैल से, JTET के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू

रांची/जमशेदपुर: झारखंड के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोमवार का दिन दो महत्वपूर्ण सूचनाएं लेकर आया। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जहाँ उत्पाद सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की तिथि घोषित कर दी है, वहीं झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का रास्ता भी साफ हो गया है।n70737911717754780912160600110a48344e3fcfa42a5c0fc6cef665f530f563b91f0f076b5ae48eb57264

​JTET 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 21 अप्रैल से भरें फॉर्म

​झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पात्रता के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

​उत्पाद सिपाही भर्ती: 12 अप्रैल को परीक्षा, 9 से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

​झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अगले चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसकी लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

​प्रशासन की तैयारी तेज

​इन दोनों बड़ी परीक्षाओं को लेकर आयोग और परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जेएसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र की स्थिति जान लें।

​तीसरी धारा न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

Exit mobile version