एक नई सोच, एक नई धारा

विधायक सरयू राय की पहल से झगरू बागान से आजाद बस्ती तक पुल निर्माण के लिए हुआ शिलान्यास , बस्ती वासियों ने किया धन्यवाद

IMG 20240712 WA0039
IMG 20240712 WA0039

जमशेदपुर:- लक्ष्मी नगर झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग में पुल की जजर अवस्था को देखते हुए विधायक सरयू राय की पहल से पुल का निर्माण का शिलान्यास आज शुक्रवार को किया गया। झगरू बागान में स्थानीय निवासियों के लिखित आवेदन पर विधायक के द्वारा तत्परता दिखाते हुए समाज के हित में पुल निर्माण के लिए नारियल फोड़कर किया गया। यह योजना 1.07 लाख की है।

IMG 20240309 WA00281

वहाँ के स्थानीय निवासी शिवजी पांडे ने बताया की झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने के लिए राहगीरों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की पुल बन जाने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। जिसके लिए झगरू बगाना, जेम्को बस्ती, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर एवं सभी बस्ती वासियों के पुल बने की खुशी में आभार व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

मौके पर बस्ती शिवजी पांडे, रमेश सिंह, नवीन कुमार, हरे राम सिंह, करनदीप सिंह, मुन्नी देवी, अनिल प्रकाश, सिक्कू, सोमनाथ, विनोद ,सनी ,अनिल , अनूप मुन्ना सुरेश, जयदेव, आकाश वह अन्य उपस्थित थे