एक नई सोच, एक नई धारा

साइकिल से 765 किमी यात्रा करके अयोध्या पहुंचेंगे जमशेदपुर के संदीप और अर्जुन भाजपा नेता अभय सिंह ने मिठाई खिलाकर किया विदा

IMG 20240110 WA0080
IMG 20240110 WA0079

जमशेदपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की तैयारियों में शहर के लोग पूरे जोर – शोर से लगे हुए हैं। एक तरफ अक्षत कलश लेकर आमंत्रण बांटा जा रहा है तो वहीँ दूसरी ओर लोगों ने अयोध्या कूच करने की तयारी भी शुरू कर दी है। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
IMG 20240102 WA0000

इसी क्रम में जमशेदपुर के काशीडीह निवासी दो युवा संदीप गोयल और अर्जुन लोधी भी साइकिल से अयोध्या की और प्रस्थान कर गए है। ये दोनों रामभक्त जमशेदपुर से अयोध्या तक 765 किलोमीटर की लम्बी यात्रा साइकिल से तय करके प्रभु श्रीराम के दरबार पहुंचेंगे।
आज सुबह जब ये दोनों युवा साथी श्री रामजन्मभूमि की ओर प्रस्थान करने के लिए निकले तो इनको विदा देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह अपार जन सैलाब के साथ काशीडीह दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहाँ पूजा अर्चना के बाद अभय सिंह ने दोनों रामभक्तों को शाल ओढाकर और मिठाई खिलाकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर रवाना किया। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

अभय सिंह ने दोनों युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की इस यात्रा के दौरान उन्हें मार्ग में सहयोगियों की मदद से हर संभव सहायता उपलब्ध करवा दी जायगी।