एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर : रिटायर सहायक अभियंता पौधरोपण घोटाले के मामले में हजारीबाग से गिरफ़्तार

2ef513d5de94983ee1ed371b71509abe96e74287056cb203e47adcbe15ecc06f.0

पौधरोपण के 61.48 लाख के घोटाले में समेकित आदिवासी विकास अभिकरण (आईटीडीए-मेसो व कल्याण विभाग) के रिटायर सहायक अभियंता कनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पटमदा पुलिस ने हजारीबाग के हुलासगंज थाना के मुरगांव से पकड़ा है। उसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय से वारंट जारी था।

2ef513d5de94983ee1ed371b71509abe96e74287056cb203e47adcbe15ecc06f.0

यह मामला पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड में मेसो परियोजना के माध्यम से छह गांवों के 111 आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए उनकी एक-एक ए़कड़ जमीन पर पौधरोपण से जुड़ा है। योजना वर्ष 2008-09 और 2009-10 की थी। एक एनजीओ सिंहभूम ग्रामोद्योग विकास संस्थान नीमडीह चाईबासा और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर पौधरोपण के नाम पर घोटाला किया था। सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने इसका खुलासा किया था। परीक्ष्यमान आईएएस अधिकारी नेहा अड़ोरा ने मामले की जांच कर 5 मार्च 2014 को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद इसे लोकायुक्त कार्यालय को भेज दिया गया था, क्योंकि वहीं शिकायत के बाद जांच हुई थी।
पौधे में 10 लाख की खाद भी डाली गयी थी
वहां से अनुमति मिलने के बाद 24 जनवरी 2016 को तत्कालीन मेसो पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने एनजीओ के सचिव विपिन देव सिन्हा के खिलाफ पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान में यह बात सामने आई कि इसमें तत्कालीन मेसो पदाधिकारी सीताराम बारी और डीडीसी उरांव के अलावा सहायक अभियंता कनक कुमार की भी संलिप्तता थी। नाम मात्र का पौधा लगाने के बावजूद आश्चर्यजनक ढंग से 10 लाख की खाद भी उसमें डाली गई थी।