एक नई सोच, एक नई धारा

ए.आई.एम.आई.एम से जमशेदपुर के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह ने दिया इस्तीफा, जाने किससे जुड़ेंगे अब

Screenshot 2023 0918 222651

जमशेदपुर : आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वो AIMIM (आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन) पार्टी में रहकर खुल कर काम नहीं कर पा रहे थे, ना अपने लोगों को जोड़ पा रहे थे। इसके कई कारण है जिसका उन्होंने उल्लेख नहीं किया। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद शाकिर को सौप दिया है। सरदार सुरजीत सिंह ने कहा वो चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामेंगे और आज़ाद समाज पार्टी की विचारधारा को घर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।

IMG 20230802 WA00751