एक नई सोच, एक नई धारा

स्वर्णरेखा सोसाइटी में हुई चोरी के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह सोसाइटी समिति से मिल घटनाओं का जायज़ा लिया और प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की माँग की

IMG 20240714 WA0004
IMG 20240714 WA0003

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा सोसाइटी में चोरी की घटना की खबर सुनकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह आज स्वर्णरेखा सोसाइटी समिति में अपने भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ जाकर वहां की जनता के साथ मिलकर समस्याओं को सुना।
ज्ञातव्य हो स्वर्ण रेखा सोसाइटी में 6 फ्लैट धारकों के बीच में चोरी हुआ है, प्रतिनिधि मंडल को वहां के समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति के लोग काफी डरे हुए हैं। अभय सिंह आज समिति के सेक्रेटरी श्री दिव्य कांत मिश्रा, अरविंद ठाकुर, श्री ठाकरे एवं गौतम महतो के घर में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर उनसे मिलकर सारी चीजों को समझा।

IMG 20240309 WA00281

अभय सिंह ने साकची के थाना प्रभारी श्री संजय कुमार जी से दूरभाष में बात करके इन समस्याओं के बारे में जानकारी ली और चोरों के आतंक से साकची क्षेत्र कैसे बचे इस पर उन्होंने उनको संज्ञान में दिया।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया और थाना प्रभारी जी को कहा कि अविलंब लाखों की चोरी हुई इस पूरे घटनाओं का पर्दाफाश करें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी साकची क्षेत्र में आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, दूसरी ओर समिति की कुछ समस्याओं को भी समझा।

IMG 20240309 WA00271

सोसाइटी में यह समस्याएं हैं कि वहां सारे देखभाल जुस्को के द्वारा किया जाता है। अभय सिंह ने जुस्को के जीएम श्री आरके सिंह जी से दूरभाष में बात करके स्वर्ण रेखा सोसाइटी के पीछे के दीवाल जो काफी जर्जर है और कुछ स्थानों में टूट गया है उसकी मरम्मती के लिए उनको आग्रह किया।
उन्होंने भी आज अभय सिंह को आश्वस्त किया कि मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा और हम लोग अविलंब समिति के पीछे के सब दीवार को मजबूत और ऊंचा करेंगे। यह आश्वासन श्री सिंह को मिला और उन्होंने सोसाइटी के लोगों से भी कहा कि आप लोग भी सजग रहे और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से चोरों के बीच में कौन है उसकी गुप्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी को भी दे और साथ में थाना प्रभारी को भी दे तथा पुलिस प्रशासन को भी दे।

IMG 20240309 WA00261

अभय सिंह ने उपस्थित लोगों को कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से चोरों का आतंक है। अभी जमशेदपुर में चोरी, लूटखसोट आतंक का पर्याय बन गया। कब किसके घर चोरी हो जाए डकैती हो जाए दीवार उद्भेदन कर दें किसी को पता नहीं है। ऐसे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी सजग है और हर आंदोलन में बाध्य होंगे।