
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री उत्तम कुमार ने जानकारी देते बताया विहिप की महिला इकाई दुर्गावाहिनी जमशेदपुर महानगर संयोजिका सुधा जौहरी के नेतृत्व में जमशेदपुर कदमा के रामनगर, रामजन्मनगर, उलियान, विजया हेरिटेज जैसे अनेक स्थानों पर सैकडों महिलाएं व छोटे बच्चे नवरात्र पर दुर्गाष्टमी – शस्त्रपूजन कार्यक्रम में भाग ले रही है।

जहां महिला को शस्त्र उठाने और सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौजूदा चुनौतिपूर्ण समय में देश की हिंदू बेटियों के खिलाफ चल रहे लव जिहाद और धर्मांतरण का बडा षड्यंत्र चल रहा है। गलत शिक्षा नीति का परिणाम है कि हमारी बहनें शस्त्र का ज्ञान नही ले रही जबकि देश के इतिहास में हमारी महिलायें वीरांगनायें होती थी।

छोटी बच्चियों में संस्कार का होना आवश्यक है। शहर के अन्य भागों में भी दुर्गावाहिनी शस्त्रपूजन कार्यक्रम में महिलायें बढ़ – चढ़कर भाग ले रही है। विहिप दुर्गावाहिनी का उद्देश्य ही हिंदू समाज की बहनों और माताओं की रक्षा करना और शस्त्र की शिक्षा देकर उन्हे सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कदमा प्रखंड से कदमा प्रखंड अध्यक्ष राजेश वर्मा, सेवा प्रमुख आकाश राज, सूरज राज का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।











