एक नई सोच, एक नई धारा

जेम्को मैदान की राय जानने के लिए रविवार को पहुंचे पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, सोमवार को बस्ती वासियों के साथ अपने अवास पर करेंगे चर्चा

IMG 20240630 WA0019
IMG 20240630 WA0019

जमशेदपुर : आज रविवार को टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस्ती वासियों की राय जानने के लिए पहुंचे पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार बस्ती वासियों ने जेम्को मैदान के विषय जानकारी दी। और बताया की इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही मैदान है अगर यहा मैदान कंपनी अपने अंदर ले‌ लेगी तो हम सब बस्ती वासी जो सुबह शाम टहलते हैं जो बूढ़े-बुजुर्ग तथा छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं वह कहां जाएंगे। वही मौके पर पहुंचे बस्ती वासियों ने यह जानकारी दी की हम सभी बस्ती वासियों ने इस मुद्दे को सांसद महोदय, विधायक महोदय, डीसी साहब, मुख्यमंत्री साहब, जिला प्रशासन के पास समय-समय पर अपनी आवाज को उठाते रहते हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

वही स्थानीय निवासी अनील कुमार ने बताया की जो भी शुभचिंतक हमारे बीच आते हैं उसे मैदान की समस्या के विषय में जानकारी देकर कोई समाधान का रास्ता हम बस्ती वासी ढूंढते रहते हैं।
वही डॉक्टर अजय कुमार ने कल सोमवार को सुबह 10:30 बजे अपने आवास में चर्चा के लिए बस्ती वासियों को बुलाया है। बस्ती वासियों का कहना है की हम सबको आगे आना है और मैदान बचाना यही हमारा संकल्प है।

IMG 20240309 WA00261