एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो गाँधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संसद विद्युत वरन महतो ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

d15d1b2d2d33e49783a6cda3f05f1561052954ae70b6c349c2ecd9b6369e2aaa.0
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। वही बापू के प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण का सिलसिला जारी हैं। हर लोग गांधी जी को याद कर रहें हैं। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो मानगो गांधी मैदान पहुंच बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकल फॉर वोकल का नारा देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, स्थानीय लोग अपने पैरों पर खड़ा हो यह गांधी जी का सपना था और इस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने के लिए लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है। वहीं सांसद विद्युत भरण महतो ने भी माल्यार्पण कर गांधी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख ली।

1eb784b3bacdea11e00ae501fd253d3ca8f121faa22f9e59a11c4eedcd9d19ab.0
IMG 20230802 WA00752