एक नई सोच, एक नई धारा

साकची में मिला मानगो के युवक का शव, एक महीने पहले सऊदी से लौटा था, घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

8ecb495c358c092d79e19766f8c73848eee5a05619f857a8ca425103e36b80f3.0
IMG 20230625 WA0000
IMG 20230919 WA0000

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोड़ा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मानगो के रहने वाले युवक महफूज आलम वारसी (30) की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया। हालांकि परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

मृतक साउदी में नौकरी करता है। एक महीने पहले ही वह छुट्टी पर घर आया है। उसके पिता की भी तबीयत ठीक नहीं है और वह टीएमएच में इलाजरत है। परिजनों का कहना है कि महफूज आलम मंगलवार की रात अपने पिता को देखने टीएमएच अस्पताल गया था। लेकिन सुबह तक हुआ कर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका शव मिला है। एमजीएम पहुंच शव की पहचान की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230802 WA00751