एक नई सोच, एक नई धारा

घर पहुंचने से पहले बच्चा हुआ अनाथ, विकास सिंह ने कहा- गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए, देखें वीडियो

IMG 20230912 WA0015 1

जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई निवासी भाजपा नेता कमलेश्वरी शर्मा के रिश्तेदार घर में बच्चें के जन्म लेने के उपलक्ष में छठियार की पूरी तैयारी हो चुकी थी। घर में मिठाइयां बन रही थी। घर के लोग इंतजार कर रहे थे कि अस्पताल से छुट्टी कराकर जच्चा और बच्चा घर पहुंचेगा तो लोग खुशियां मनाएंगे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। छुट्टी के पूर्व नर्स ने कहा कि एक सुई दूंगी उसके बाद आप घर चले जाइएगा। सुई मिलते ही नवजात शिशु की माता का प्राण पखेरू उड़ गए। बच्चा घर पहुंचने के पहले ही अनाथ हो गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाया। जहां उन्होंने कहा कि मामला हत्या का बनता है इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज हो। मेडिकल बोर्ड के सामने पोस्टमार्टम करा कर दूध का दूध पानी का पानी किया जाए।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752