एक नई सोच, एक नई धारा

बारीडीह : सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, अध्यक्ष ने दी पंडाल के स्वरूप की जानकारी

IMG 20230919 WA0101

जमशेदपुर : बारीडीह ट्यूब कॉलोनी के सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का आज भूमि पूजन कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि इस बार का पंडाल बनाने के लिए मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) के 30 उत्कृष्ट कारीगरों की एक बड़ी टीम आई हुई है और इस पंडाल का बजट दस लाख रुपए का है। (जारी…)

IMG 20230919 WA0104
IMG 20230625 WA0000

उन्होंने इस वर्ष पंडाल के स्वरूप में जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल के स्वरूप में राजस्थान के जैसलमेर का प्राचीन शिव मंदिर देखने को मिलेगा और क्षेत्र को रोशनी से जगमग करने के लिए कलकत्ता से लाइटिंग करने के लिए विशेष कारीगर को बुलाया गया है। (जारी…)

IMG 20230919 WA0000
IMG 20230919 WA0103

आज के भूमि पूजन में दुर्गा पूजा कमेटी के मेंबर शक्ति पांडे, चन्द्रशेखर सिंह, संजीव कुमार सिंह (झामू), विद्याकांत ओझा, राकेशप्रसाद, अप्पू कुमार, विनय कुमार, संजीव मिश्रा, मुन्ना कुमार, सौरभ विजयकांत तिवारी, राजा, अमरजीत सिंह, पंकज सिंह, आनंद प्रकाश, सनी दुबे, विशाल उपाध्याय, आकाशदास, निक्कू, सौरव सिंह, राजेश कुमार सिंह, कमलेश ओझा शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा पूजा में मुख्य आकर्षक का केंद्र बिंदु रहेगा।

IMG 20230802 WA00751