एक नई सोच, एक नई धारा

अधिवक्ता श्रीराम दूबे की मिली जमानत, अधिवक्ताओं में खुशी 

9d762d4a586c7f14afd224cc9fea5a51a165358917f3407f6ad999be289d0d64.0
IMG 20230625 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 209/2023 में अधिवक्ता श्रीराम दुबे की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और उन्हें जमानत मिली। इस बात की खुशी की लहर जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ताओं में है। मुख्य रूप से जमानत याचिका पर बहस वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय आर एन उपाध्याय ने किया और वहां पर उपस्थित राज्य बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार तिवारी मौजूद थे।

अधिवक्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता

ba169e8ee7bf96fa599ac852003abd2f0a1b8fe0d1c3302962936053e30fbe2f.0
IMG 20230919 WA0000

उनके साथ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दुबे, रमन ओझा, संजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार द्विवेदी, राजन कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, आनंद झा, अधिवक्ता पुष्पा कुमारी उनके साथ एक अन्य महिला अधिवक्ता सहित लगभग 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे। सभी अधिवक्ताओं ने अपने अधिवक्ता एकता का परिचय देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

क्या था मामला

AddText 09 19 03.49.44

गौरतलब हो कि अधिवक्ता श्रीराम दुबे को 4 अगस्त की देर रात बिष्टुपुर थाना ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन पर कानून को हाथ मे लेते हुए मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।

IMG 20230802 WA00751